
जगदलपुर न्यूज़ धमाका /// हाता ग्राउंड के पास वन विभाग की टीम ने मोटरसाइकिल सवार दो लोगों को पकड़ा और उनके पास से 12 किलो पैंगोलिन के अवशेष समेत अन्य वन्य जीवों के अवशेष भी जब्त किए।
ALSO READ : नशे में धुत ट्रैक्टर चालक ने एक को रौंदा, एक की हालत गंभीर
वन विभाग के सूत्रों ने आज बताया कि कल मुखबिर से सूचना मिलने के बाद विभाग की टीम ने मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को जगदलपुर के हाटा ग्राउंड के पास रोका, जिनके पास प्लास्टिक की थैली में कुछ भरा हुआ था। इस दौरान आरोपियों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया। आरोपियों के पास मिले प्लास्टिक बैग से करीब 12 किलो पैंगोलिन स्केल मिला है।
