
बालोद न्यूज़ धमाका /// जिले में सड़क दुर्घटना में नगर सैनिक के तीन जवानों की मौत हो गई। तीनों जवान गुंडरदेही छेत्र के रहने वाले है। घटना बालोद धमतरी मुख्य मार्ग पर ग्राम जगतरा पास की है। मोटरसाइकिल में सवार तीनो जवानों को तेज रफ्तार माजदा वाहन ने पीछे टक्कर मारी है।

ALSO READ : 14 साल के बच्चे की करंट लगने से मौत
घटना स्थल में ही मौके पर 2 जवानों की मौत हो गई। जिनका नाम जीवन लाल और पोखन लाल बताया जा रहा है। वही तीसरे जवान रतन ठाकुर की अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन सहित चालक को हिरास्त में ले लिया है। घटना बालोद थाना छेत्र का है।


