धमतरीछत्तीसगढ

14 साल के बच्चे की करंट लगने से मौत

धमतरी न्यूज़ धमाका /// जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम सारंगपुरी में 14 साल के बच्चे की करंट लगने से मौत हो गई. विवाह समारोह में पिकअप में लगे डीजे को तिरपाल से ढंकते वक्त हाईटेंशन तार की चपेट में आने से हुआ हादसा , जिसमें कुरूद निवासी 14 साल के टीकम सिन्हा की मौत हो गई है. एक

विवाह समारोह में डीजे संचालक के साथ गए 14 साल के बच्चे की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई. अस्पताल पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार इंदिरा नगर कुरूद निवासी टीकम सिन्हा उर्फ दादू 14 वर्ष पिता रामप्रसाद शुक्रवार को कुरूद के रूपेश साहू के साथ डीजे बजाने शादी समारोह में ग्राम सारंगपुरी गया हुआ था.

ALSO READ : चचेरे भाई ने मिलकर किया नाबालिग से गैंगरेप

कार्यक्रम संपन्न होने के बाद पिकअप में बंधे डीजे के ऊपर त्रिपाल ढक रहा था, तभी वाहन के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार की चपेट में आकर गिर पड़ा. तत्काल उसे रात 11बजे धमतरी के मसीही अस्पताल लाया गया, जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. बहरहाल, शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है. आगे की कार्रवाई में पुलिस जुट गई है. परिवार में मातम पसर गया है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!