बिलासपुरछत्तीसगढ

जंगल में मिली अधजली लाश ,मृतक के दोनों दोस्त निकले हत्यारे

बिलासपुर न्यूज़ धमाका /// एक सप्ताह पहले पिकनिक मनाने गए दो नाबालिग ही अपने दोस्त के हत्यारे निकले। दरअसल, 11वीं कक्षा का छात्र एक सप्ताह से गायब था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। तभी जंगल में अधजली लाश मिली। उसके पास पड़े चप्पल और ऊनी टोपी से मरने वाले की पहचान लापता छात्र के रुप में की गई।

इसके बाद पुलिस ने उसके दो नाबालिग दोस्तों से पूछताछ कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने शराब के नशे में विवाद होने पर छात्र की हत्या कर दी थी। मामला कोटा और सकरी थाना क्षेत्र का है।

ALSO READ : पत्थर से कुचल कर हत्या मामले में पुलिस ने किया का खुलासा

कोटा क्षेत्र के कोरी डेम के जंगल में वनकर्मी ने बुधवार दोपहर 12 बजे अधजली लाश देखी, तब इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। TI दिनेश चंद्रा और SDOP आशीष अरोरा ने घटनास्थल और आसपास जांच की, तब घटनास्थल पर ऊनी टोपी और चप्पल के साथ ही शराब की बोतल मिली। इस घटना के बाद पुलिस ने आसपास के थानों से गुम इंसानों की जानकारी मंगाई।

साथ ही ऊनी टोपी और चप्पल को पुलिस के वाट‌सऐप ग्रुप में शेयर किया गया। तब सकरी थाना क्षेत्र के काठाकोनी से दो फरवरी से गायब 12वीं छात्र मयंक रात्रे उर्फ अप्पू (17 साल) के पिता अजय रात्रे ने टोपी को पहचान लिया। शव की पहचान होने के बाद पुलिस ने नाबालिग छात्र के दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पकड़े गए नाबालिगों में एक छात्र 16 साल है और 11वीं कक्षा में पढ़ता है। दूसरा 17 साल का है और गांव में ही रहता है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!