मुंबईमनोरंजन

अपकमिंग फिल्म: 11 साल बाद फिर साथ नजर आएंगे संजय दत्त- सुनील शेट्टी, समीर कार्णिक की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म की साइन

मुंबई न्यूज़ धमाका // बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त जल्द ही समीर कार्णिक की कॉमेडी अनटाइटल फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ सुनील शेट्टी भी लीड रोल निभाएंगे। ये जोड़ी आखिरी बार नो प्रॉब्लम फिल्म में नजर आई थी, जो अब 11 साल बाद दोबारा स्क्रीन शेयर करने के लिए तैयार है।

इस फिल्म को यमला पगला दीवाना के डायरेक्टर समीर कार्णिक ही डायरेक्ट करने वाले हैं। संजय दत्त, सुनील शेट्टी के अलावा इस फिल्म में ईशा गुप्ता, जायद खान, सौरभ शुक्ला और जावेद जाफरी भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। ये एक कॉमेडी जोनर की फिल्म होने वाली है जो नॉर्थ इंडिया में बनेगी।

फिल्म को-प्रोड्यूस करेंगे संजय दत्त

रिपोर्ट के अनुसार संजय दत्त इस फिल्म में अभिनय करने के साथ-साथ इसे को-प्रोड्यूस भी करेंगे। रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म का प्री-प्रोडक्शन का काम जारी है और इसे गर्मियों तक फ्लोर पर ले जाने की तैयारी है। इस फिल्म को पंजाब में शूट किया जाने वाला है। फिलहाल शूटिंग लोकेशन लॉक नहीं की गई हैं।

संजय दत्त और सुनील शेट्टी रुद्राक्ष, दस, दस कहानियां, रक्त, कांटे, शूटआउट एट लोखंडवाला, अनर्थ जैसी कई फिल्मों में नजर आए हैं। आखिरी बार ये जोड़ी साल 2010 की कॉमेडी ड्रामा फिल्म नो प्रॉब्लम में साथ दिखे थे।

संजय दत्त की झोली में कई बड़े प्रोजेक्ट

एक्टर पृथ्वीराज में अक्षय, मानुषी के साथ अहम किरदार में हैं, लेकिन ये फिल्म कोविड की तीसरी लहर के कारण पोस्टपोन हो गई है। इसके अलावा संजय केजीएफ चैप्टर 2 में अधीरा के नेगेटिव रोल में हैं। इन दोनों के अलावा एक्टर के पास आशुतोष गोवारिकर की टूलसाइड जूनियर भी है।

सुनील शेट्टी साल 2021 की फिल्म मुंबई सागा में नजर आए थे, जिसके बाद एक्टर 2022 की तमिल-हिंदी फिल्म घनी में दिखेंगे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!