मध्यप्रदेश

झाबुआ की बेटी का कमालः मप्र की शुभदा भोंसले बनीं देश की सबसे यंग महिला अंपायर, लीजेंड लीग में कर रही हैं अंपायरिंग

झाबुआ न्यूज़ धमाका //  ओमान में लीजेंड लीग शुरू हो चुकी है। इस लीग में संन्यास ले चुके पूर्व दिग्गज क्रिकेटर अपने बल्ले का जोर दिखाते नजर आ रहे हैं। वहीं इस लीग में चौके-छक्कों की बारिश की जगह एक  महिला अंपायर की खूब चर्चा हो रही है। जी हां ये महिला कोई और नहीं हमारी झाबुआ जिले की बेटी डॉ. शुभदा भोंसले हैं।

दरअसल झाबुआ जिले के थांदला कॉलेज की खेल अधिकारी शुभदा देश की सबसे युवा महिला अंपायर बन गई हैं।  वो इस समय ओमान में चल रही लीजेंड लीग क्रिकेट में अंपायरिंग कर रही हैं। टूर्नामेंट में 4 महिलाएं अंपायरिंग कर रही हैं, जिसमें शुभदा भी शामिल है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान और हांगकांग की महिला अंपायर भी इसमें शामिल हैं। इन सब में शुभदा सबसे युवा महिला अंपायर है। झाबुआ बेटी इस समय महिला सशक्तिकरण सबसे अच्छा उदाहरण हैं। झाबुआ की बेटी को सीएम शिवराज सिंह चौहान और उच्च शिक्षा मंत्री ने भी बधाई दी है।

लीग का पहला मैच इंडिया महाराजा और एशिया लाइन के बीच खेला गया। जिसमें शुभदा ने शानदार अंपायरिंग कर खूब सुर्खियां बटोरी। प्रतियोगिता में 3 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिसमें क्रिकेट के चोटी के खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग, युवराज सिंह, पाकिस्तान के शोएब अख्तर, मिस्बाह उल हक श्रीलंका के जयसूर्या’ मुथैया मुरलीधरन हैं। साथ ही वेस्ट इंडीज के डेरेन सैमी और दक्षिण अफ्रीका के हर्शल गिब्स जैसे धाकड़ खिलाड़ियों का नाम हैं।

खेल के साथ महिला सशक्तिकरण का बनी उदाहरण 

शुभदा की इस उपलब्धि ने स्पोर्ट्स को नई ऊंचाइयां देने के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण को भी नई दिशा दी है। शुभदा ने झाबुआ ही नहीं मध्यप्रदेश का नाम पूरे भारत में गौरवान्वित किया है। थांदला के जिस कॉलेज में शुभदा खेल अधिकारी रही उस स्कूल के प्राचार्य सह कर्मी बधाई देकर फक्र महसूस कर रहे हैं। वहीं कॉलेज के विद्यार्थी भी शुभदा की तरह बनने की चाह रखते हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!