कांकेरछत्तीसगढ

नक्सलियों ने सड़क निर्माण में लगी 12 गाड़ियां को किया आग के हवाले

कांकेर न्यूज़ धमाका /// नक्सलियों ने जिले की महाराष्ट्र सीमा पर लगातार दुसरे दिन आगजनी की वारदात को अंजाम देते 12 वाहनों को जला दिया है। ये सभी गाड़ियां सड़क निर्माण कार्य में लगी थी। शुक्रवार को नक्सलियों ने बस्तर के बीजापुर जिले में भी 3 वाहनों को जला दिया था। वारदात को अंजाम देने के बाद नक्सली भाग निकले हैं।

गढ़चिरौली समेत प्रदेश भर के नक्सल प्रभावित इलाकों में जैसे नक्सलियों ने सड़क निर्माण न होने देने की कसम खा ली है। जिले में नक्सली इसके पहले भी कई बार आतंक मचा चुके हैं। शुक्रवार को नक्सलियों ने बीजापुर जिले के चेरी कंटी गांव तीन गाड़ियों में भी आगजनी की थी। नक्सलियों ने पहले ही एलान कर रखा है की कोई ग्रामीण सड़क निर्माण के कार्य में सहयोग नहीं करें। ना ही यहां काम करें।

इस आगजनी को नक्सलियों की बौखलाहट माना जा सकता है। क्योंकि दो महीने पहले ही जवानों ने इस इलाके में 50 लाख के इनामी माओवादी मिलिंद को मार गिराया था। बहरहाल सड़क निर्माण में बाधा डाल नक्सली अपनी बौखलाहट का ही प्रदर्शन कर रहे क्यूंकि कहीं न कहीं सड़क निर्माण से वनांचल और ग्रामीण इलाके के रहवासी खुश ही होते हैं। अगर कोई नाखुश है तो वो हैं बस नक्सली। जिन्हें अपने नापाक इरादों और गैरकानूनी गतिविधियों में सड़क निर्माण बाधा नज़र आती है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!