मुंबईमनोरंजन

निक-प्रियंका के घर नया मेहमान: सरोगेसी से पेरेंट्स बने प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास, एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पोस्ट में दी जानकारी

मुंबई न्यूज़ धमाका // बॉलीवुड-हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सरोगेसी की मदद से मां बनी हैं। शुक्रवार रात 12 बजे इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए उन्होंने यह सूचना दी। प्रियंका ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि ये बताते हुए हम खुश हैं कि हम सरोगेसी के जरिए अपने जीवन में एक बच्चे का स्वागत कर रहे हैं। हम अपने परिवार के लिए आपसे सम्मानपूर्वक आग्रह करते हैं इस खास समय में हमारी प्राइवेसी का ध्यान रखें।

सरोगेसी के जरिए निक-प्रियंका के घर बेटा आया है या बेटी इसके बारे में कोई जानकारी नहीं आई है। पिछले तीन महीने में प्रियंका बॉलीवुड की दूसरी एक्ट्रेस हैं जो सरोगेसी के जरिए मां बनी हैं। इससे पहले 17 नवंबर 2021 को प्रीति जिंटा भी सरोगेसी के जरिए जुड़वा बच्चों की मां बनी थीं।

दिसंबर 2018 में की थी निक जोनास से शादी
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ियों में से है। दोनों ने 2 दिसंबर, 2018 को उदयपुर के उम्मेद भवन में हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से शादी की थी।

जोनास सरनेम हटाने से लगे थे तलाक के कयास
प्रियंका ने शादी के बाद अपना इंस्टाग्राम अकाउंट बदलकर प्रियंका चोपड़ा जोनास किया था। हाल ही में प्रियंका ने अपने नाम से जोनास सरनेम हटाया था, जिसके बाद उनके तलाक के कयास लगाए जा रहे थे। बाद में प्रियंका ने खुद ही इसका खुलासा भी किया था कि वो निक से अलग नहीं हो रही हैं।

प्रियंका ने बेबी प्लानिंग के बारे में बताया था
हाल ही में, प्रियंका चोपड़ा ने ‘द जोनास ब्रदर्स फैमिली रोस्ट’ शो के दौरान निक के साथ बेबी प्लानिंग के बारे में कुछ बातें कही थीं। निक के भाइयों का उदाहरण देते हुए शो में मजाक में कहा, “हम इकलौते ऐसे कपल हैं, जिनके अभी तक बच्चे नहीं हुए हैं। यही वजह है कि आज मैं सबके सामने बताना चाहती हूं कि मैं और निक बेबी प्लान कर रहे हैं।”

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!