बिलासपुरछत्तीसगढ

इस हॉस्पिटल की पार्टनरशिप को लेकर हुआ विवाद, आपस में भिड़े मालिक

बिलासपुर न्यूज़ धमाका // मंगला चौक के वंदना हॉस्पिटल में पार्टनरशिप विवाद के बीच भवन खाली कराने को लेकर भवन मालिक और हॉस्पिटल संचालकों के बीच विवाद हो गया, विवाद में गुरुवार को कुछ अन्य युवकों ने मकान मालिक से मारपीट की. मारपीट की शिकायत सिविल लाइन थाना में की गई है. पुलिस मामले की जांच करने की बात कह रही है.

पिटाई में भवन मालिक को चोट लगी है. घटना हॉस्पिटल संचालकों के बीच चल रहे विवाद की वजह से हुई है. वंदना हॉस्पिटल को 3 डॉक्टर पार्टनरशिप कर चला रहे हैं जिसमें डॉक्टर संतोष उद्देश्य , डॉक्टर विजय कुर्रे, डॉक्टर चंद्रशेखर उइके पार्टनर है. डॉक्टर विजय कुर्रे, डॉक्टर संतोष का विवाद अपने पार्टनर डॉक्टर चंद्रशेखर उइके से हो गया है.

तीनो की पार्टनरशिप टूट गई है. पार्टनरशिप टूटने के बाद भवन मालिक संजय जैन ने जब डॉक्टर संतोष और डॉक्टर विजय कुर्रे से नया एग्रीमेंट करने कहा तो उन्होंने अभी एग्रीमेंट करने से मना कर दिया. इस पर भवन मालिक संजय जैन ने संचालित हॉस्पिटल में ताला लगा दिया. इस मामले में मरीज के परिजनों में ताला लगाने से मना किया, तभी कुछ बाहरी युवकों ने भवन मालिक संजय जैन के साथ मारपीट कर दी. इस मामले में पार्टनरशिप से अलग हुए डॉक्टर चंद्रशेखर ने बताया कि उनका विवाद हो गया है और कुछ युवक उनको भी जान से मारने और उनके दूसरे अस्पताल में तोड़फोड़ की धमकी दी है.

वहीं दूसरे पक्ष से हॉस्पिटल पहुंचे युवक कुछ और कहानी बयां कर रहे हैं. इस मामले में सिविल लाइन टीआई सनिप रात्रे ने बताया कि दोनों पक्षो से शिकायत मिली है, और मामले की जांच की जा रही है, साथ ही आज हुए घटना में हुई मारपीट और हॉस्पिटल में लगाए गए ताले के मामले में जांच किया जा रहा है इसके अलावा ताला लगवाने और खुलवाने के अधिकार पुलिस को नही है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!