मध्यप्रदेश

आस्था या अंधविश्वास: मन्नत पूरी होने पर मंदिर में उंगली काटकर चढ़ा दी, देवी से यह मांग की थी उस शख्स ने

दमोह न्यूज़ धमाका //  जिले में धार्मिक आस्था और अंधविश्वास का एक अनूठा मामला सामने आया है। इसे उनकी भगवान के प्रति आगाध श्रद्धा और धर्म के प्रति आस्था कहे या अंधविश्वास। क्योंकि कोई भी धर्म या भगवान भक्त को शारीरिक हानि पहुंचाने की अनुमति नहीं देता। इसी कड़ी में एक शख्स ने मन्नत पूरी होने पर देवी के मंदिर में पहुंचकर अपने हाथ की एक उंगली काटकर चढ़ा दी। उसे लहूलुहान स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार मामला जिले के पटेरा के पडऱी सहजपुर गांव का है। जहां एक व्यक्ति ने संतान प्राप्ति के लिए देवी से मन्नत मांगी थी। उनकी मानें तो मन्नत पूरी होने पर उन्होंने देवी से किया अपना वायदा निभा दिया है। दमोह जिले के पटेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले पडऱी सहजपुर गांव में अंधविश्वास में जकड़े ग्रामीण महेंद्र चौधरी ने अपनी उंगली काट कर देवी मां को चढ़ा दी। उसका कहना है कि उनकी पत्नी को बच्चा ना होने के कारण उसने देवी मां से मन्नत मांगी थी। उसका यह भी कहना है कि उसकी मन्नत तो 10 साल पहले ही पूरी हो चुकी थी, लेकिन देवी मां से किया वादा भूल गया था। एक सप्ताह पहले ही उसे अपना वादा याद आया जिसे उसने आज पूरा कर दिया।

फिलहाल उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां उसकी स्थिति सामान्य है। उसका कहना है कि उसे उंगली काटने के बाद कोई तकलीफ नहीं है। पुलिस ने उनका बयान लेकर मामले को जांच में लिया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!