भोपालक्राइममध्यप्रदेश

MP : शादीशुदा युवक ने दोस्ती कर दुष्कर्म किया, फोटो खींच कर 10 महीने से कर रहा था रेप, संबंध बानने से मना किया तो कर दिया वायरल

भोपाल न्यूज़ धमाका /// शादीशुदा युवक और नाबालिग के बीच दोस्ती 10 महीने पहले हुई थी। पहचान होने का फायदा उठाकर एक दिन युवक नाबालिग के घर पहुंच गया। उस समय कोई नहीं था। इसका फायदा उठाते हुए उसके साथ जबरदस्ती संबंध बनाया।

इसी दौरान नाबालिग का न्यूड फोटो खींच लिया था। नाबालिग द्वारा शारीरिक संबंध नहीं बनाने पर आरोपी युवक नाबालिग को फोटो वायरल कर दिया और देखते ही देखते इमेज सभी के मोबाइल में पहुंच गया। नाबालिग के पिता के पास जब न्यूड फोटो पहुंचा तब मामले की जानकारी मिली। परिवार की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट और अन्य धाऱाओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

पूरा मामला राजधानी के नजीराबाद थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक शादीशुदा युवक ने नाबालिग से 10 महीने पहले दोस्ती की थी। पहचान बढ़ने के बाद युवक नाबालिग के घर पहुंच गया। घर में उस दिन नाबालिग के अलावा कोई नहीं था। इसका फायदा उठाते हुए आरोपी युवक ने नाबालिग के साथ जबरदस्ती संबंध बनाया। इसी दौरान नाबालिग का न्यूड इमेज खींच लिया था।

न्यूज इमेज वायरल करने की धमकी देकर युवक पिछले 10 महीने से नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर रहा था। इससे परेशान होकर नाबालिग ने आरोपी से संबंध बनाने से मना कर दिया। इसके बाद आरोपी ने नाबालिग का न्यूड फोटो सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। इसके बाद बेटी का न्यूड फोटो किसी तरह पिता के मोबाइल में भी पहुंचा। इसके बाद पूरे मामले का भंडाफोड़ हुआ।

नाबालिग के परिजनों ने नजीराबाद थाना जाकर मामला दर्ज कराया। पुलिस ने शिकायत पर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!