राजनांदगांवछत्तीसगढ

छत्तीसगढ़ के इस गांव में अदभुत बछिया जन्म 3 आंख और नांक में 4 छेद वाली

राजनादगांव न्यूज़ धमाका /// जिले के नावगांव में गाय ने एक अदभुत बछिया को जन्म दिया है, जिसके तीन आंखें, पूंछ में लट और नांक में चार छिद्र हैं. गाय के इस अद्भुत बछिया के जन्म की जानकारी मिलने पर बडी़ संख्या में लोग इसे देखने के लिए पहुंच रहे हैं. वहीं इसे ईश्वरीय अवतार मानते हुए पूजा-अर्चना में भी जुटे हुए हैं.

गंडई क्षेत्र के लोधी नवागांव में जन्मे इस अदभुत बछिया की तीन आंखें हैं. नाक में चार छिद्र और पूंछ में लट भी हैं, जिसे लोग इसे धार्मिक आस्था से जोड़ कर देख रहे हैं. दूर- दूर लोग इसके दर्शन करने के लिए भी आ रहे हैं. दर्शन कर लोग नारियल और पैसे भी भेंट कर रहे हैं. ग्रामीण नीलकुमार का कहना है कि इस बच्चे का त्रीनेत्र हैं, जो शंकर भगवान का प्रतिरूप है.

इस अदभुत बछिया का जन्म छुईखदान तहसील के ग्राम लोधी नवागांव के हेमंत चंदेल के घर में तीन आंखो वाली बछिया के जन्म से परिवार के लोग इसे ईश्वरीय आशिर्वाद मानकर प्रफुल्लित हो रहे हैं. इस संबंध में उनके परिवार के सदस्य नीरज चंदेल का कहना है कि बछिया का चिकित्सकीय परीक्षण किया गया जिसमें वह पूरी तरह स्वस्थ है.

इस अद्भुत बसिया के जन्म की सूचना से अंचल में कौतूहल का विषय बना हुआ है, जिसे देखने के लिए दूर दराज से लोग आ रहे हैं. मकर संक्रांति के पूर्व संध्या पर इस अद्भुत बछिया के जन्म को भगवान स्वरूप माना जा रहा है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!