जांजगीरछत्तीसगढ

ठग प्रधानमंत्री सम्मान निधि का पैसा ले उड़े, ग्रामीणों ने भरोसा कर सौंप दिया था अपना ATM

जांजगीर न्यूज़ धमाका /// प्रधानमंत्री सम्मान निधि का पैसा दिलाने के नाम पर ठगी करने का एक मामला सामने आया है। ठगों ने लोगों को पहले ये कहकर झांसे में लिया था कि वे उन्हें आसानी से पैसे दिलवा सकते। बस डॉक्यूमेंट और एटीएम कार्ड जमा कर दो। इसके बाद जब खाते में पैसे आ गए तो वे पैसे लेकर ही फरार हो गए हैं। इस मामले की शिकायत करीब 50 ग्रामीणों ने पामगढ़ थाने में की है।

पामगढ़ वार्ड-01 के ग्रामीणों ने बताया है कि 3 महीने पहले फिनो पेमेंट बैंक में उनका खाता खोला गया था। ग्रामीणों का कहना है कि पामगढ़ निवासी हेमंत कुर्रे उनके पास अपने चार साथियों के साथ आया और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि मिलेगा, यह कहकर हमसे खाता खुलवाने के लिए आधार कार्ड मोबाइल नंबर ले गया।

हेमंत ने उनसे ये भी कहा कि हम लोग पढ़े लिखे हैं, पैसा आसानी से दिलवा देंगे। आप लोग चिंता मत करिएगा। ये सुनकर ग्रामीण उसके झांसे में आ गए थे और उन्होंने अपने दस्तावेज ठग को दे दिए थे।

01 जनवरी को सभी ग्रामीणों के नंबर पर मैसेज आया कि उनके खाते में 6 हजार रुपए आ गए हैं। लेकिन उनका एटीएम उनके पास नहीं था। इस वजह से उन्होंने हेमंत से संपर्क किया। मगर उसका कुछ पता ही नहीं चल रहा।

ग्रामीणों का कहना है कि हमने कई बार उससे और उसके साथियों से संपर्क करने की कोशिश की। इसके बावजूद उनका कुछ पता नहीं चल सका है। इसलिए अब हम मामले की शिकायत करने थाने पहुंचे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि एक-एक कर उन्होंने वार्ड के 50 लोगों को झांसे में लिया और अब गायब हैं। शिकायत होने के बाद अब इस मामले में अब पामगढ़ पुलिस जांच कर रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!