दिल्लीदेश

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा : दिल्ली में आ सकते है 22 हजार नए मामले

दिल्ली न्यूज़ धमाका /// मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोरोना को मात देने के बाद रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि देश में कोरोना की रफ्तार बहुत तेजी से बढ़ी है, लेकिन इससे घबराने की जरूरत नहीं है। केंद्र सरकार की तरफ से काफी मदद मिल रही है।

केजरीवाल ने कहा कि अगर आप मास्क पहनेंगे तो लॉकडाउन नहीं लगाएंगे। दिल्ली में लॉकडाउन लगाने का हमारा कोई इरादा नहीं है। साथ ही कहा कि आज कोरोना के 22 हजार केस आ सकते हैं। लोगों को अस्पताल जाने की ज्यादा जरूरत नहीं है। गंभीर रूप से बीमार मरीजों को ही अस्पताल जाना चाहिए। कल यानि सोमवार को कोरोना के हालात पर बैठक होगी।

दिल्ली में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में 97,762 सैंपल की जांच की गई, जिनमें से 17.73 फीसदी संक्रमित पाए गए है। इस दौरान 8,951 मरीज को डिस्चार्ज किया गया है। रोजाना बढ़ते संक्रमण के चलते अब दिल्ली के सात हजार इलाके पूरी तरह से सील कर दिए गए हैं।

20 हजार से ज्यादा मरीजों का इलाज उनके घरों में चल रहा है। अस्पतालों में 1390 मरीज भर्ती हैं, जबकि 530 मरीज कोविड सर्विलांस सेंटर में हैं। 1390 मरीजों में से 77 कोरोना संदिग्ध हैं। कोविड वार्ड में 996 मरीज भर्ती हैं और 286 मरीज ऑक्सीजन थेरेपी पर हैं। 31 मरीज वेंटिलेटर पर हैं।

अस्पताल में भर्ती कुल मरीजों में से 29 प्रतिशत ऑक्सीजन थेरेपी पर हैं और तीन प्रतिशत की हालत गंभीर है। इन मरीजों को वेंटिलेटर पर रखा गया है। डॉक्टरों के मुताबिक गंभीर मरीजों की उम्र 40 साल या इससे ज्यादा है। आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 15 लाख का आंकड़ा पार कर चुके हैं।

पहला संक्रमित मरीज 2 मार्च 2020 को दिल्ली में मिला था। अब तक 15,06,798 मामले मिल चुके हैं। इनमें से 14,41,789 मरीज ठीक हुए और 25136 की मौत हुई। वर्तमान में 39,873 सक्रिय मरीज हैं। वहीं, 6,912 कंटेनमेंट जोन हैं। 20695 मरीजों का होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!