
अम्बिकापुर न्यूज़ धमाका /// शहर के घुटरा पारा में एसएलआरएम (सॉलिड लिक्विड रिसोर्स मैनेजमेंट) सेंटर में आग लग गई है. आग लगने से सेंटर में हड़कंप मच गया है. शार्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आ रही है. फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची हुई है. आग पर काबू पाने मशक्कत जारी है.
एसएलआरएम सेंटर में कचरा निष्पादन के साथ कंडा का भी निर्माण किया जाता है. नगर निगम अमला आग लगने से हुए नुकसान का आंकलन करने में जुटा है.


