बिलासपुरक्राइमछत्तीसगढ

नाबालिग छात्रा को अगवा कर किया रेप, मंगल सूत्र भी पहनाया , आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर न्यूज़ धमाका /// जिले के सिरगिट्‌टी थाना क्षेत्र में एक युवक ने स्कूल गई नाबालिग लड़की को अगवा कर ले गया और उससे दुष्कर्म किया। उसने छात्रा की जबरदस्ती मांग भर दी और गले में मंगल सूत्र भी पहना दिया। पुलिस ने एक सप्ताह बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार सिरगिट्‌टी थाना क्षेत्र की 16 वर्षीय छात्रा 8वीं कक्षा में पढ़ती है। 29 दिसंबर को वह स्कूल जाने के लिए निकली थी। इसके बाद घर वापस नहीं आई। इससे परेशान परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन, वह नहीं मिली। परिजनों ने रिश्तेदार व उसकी सहेलियों से भी जानकारी जुटाई, तब भी कुछ पता नहीं चला। शाम को परिजनों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने अपहरण की आशंका से अपराध दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी। बुधवार को लड़की अपने घर लौट गई और परिजनों को आप बीती बताई। तब परिजन उसे लेकर थाना पहुंचे। लड़की का बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी विशाल यादव की तलाश कर उसे पकड़ लिया। उसके खिलाफ अपहरण व दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

टीआई प्रदीप आर्या ने बताया कि लड़की ने अपने बयान में बताया है कि जब स्कूल से निकली, तब विशाल यादव आया और उसे बहलाकर अपने साथ ले गया। उसने जबरदस्ती शादी करने की बात कही और उसकी मांग में सिंदूर भर कर गले में मंगल सूत्र पहना दिया। लड़की का बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी विशाल यादव (21) की तलाश शुरू कर दी। वह तोरवा क्षेत्र के देवरी खुर्द स्थित अपने मकान में छिपा था। उसके मोबाइल की लोकेशन लेकर दबिश दी गई। इस दौरान वह अपनी गिरफ्तारी के डर से भागने की फिराक में था। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!