मध्यप्रदेश

एमपी का सरकारी अस्पताल, यहां मरीजों के बेड पर सोते हैं कुत्ते, पेशेंट जमीन पर सोने को मजबूर, यहां के हालात जानकर आप हो जाएंगे हैरान

ग्वालियर न्यूज़ धमाका // ये एमपी का सरकारी अस्पताल है जनाब यहां मरीजों के बेड पर कुत्ते सोते हैं. वहीं पेशेंट जमीन पर सोने को मजबूर हैं. मामला  ग्वालियर के कमलाराजा अस्पताल का है. यहां के वार्ड में सोमवार रात को एक अजीब नजारा देखने को मिला. मरीजों के बेड पर आवारा कुत्ते आराम फरमाता दिखे. वहीं दूसरी तरफ कड़कड़ती ठंड में मरीज और परिजन वार्ड के बाहर जमीन पर बैठकर रात गुजारी

पूरा मामला कमलाराजा सरकारी अस्पताल का है. वीडियो अस्पताल प्रबंधन की कार्यहीनता का परिचय दे रहा है. यहां बिस्तर मरीजों के लिए लगाए गए हैं, लेकिन डॉग पूरी रात बेड पर पड़ा रहा और मरीज ठंड में बाहर बैठे रहे, लेकिन डॉग को किसी ने बिस्तर से नहीं हटाया. जिससे साफ हो गया है कि अस्पताल में मरीजों की किस तरह देखरेख की जाती है. वहीं परिजनों का कहना है कि अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही के कारण आए दिन मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है.

बता दें कि यह पहला मामला नहीं है इससे पहले भी यहां इस तरह की लापरवाही सामने आ चुकी हैं. मरीजों के लिए लगे बिस्तर पर आवारा कुत्ते आराम फरमाते हैं. वहीं इस मामले को लेकर जेएएच प्रबंधन से पूछा गया तो प्रबंधन कुछ भी कहने को तैयार नहीं है. अधिकारियों ने मामले पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!