कोरियाछत्तीसगढ

निजात अभियान के तहत क्रिसमस पर की अनूठी पहल, सैंटा ने समझाया नशे का दुष्प्रभाव

कोरिया न्यूज़ धमाका /// क्रिसमस के अवसर पर निजात अभियान के तहत कोरिया जिले के सभी थानो द्वारा बेहद खूबसूरत क्रिसमस निजात रथ तैयार किया गया। जिसमे सैंटा क्लाज़ सभी को क्रिसमस की बधाईया अर्पित करते नज़र आ रहे है। साथ ही सैंटा क्लाज़ बच्चों को कैंडिज़, मिठाईया एवं तौफे बाँट रहे है।

ये क्रिसमस का निजात रथ कोरिया जिले के गाँव एवं शहर के प्रत्येक गली एवं मोहल्ले में भ्रमण करेगा साथ ही कोरिया पुलिस ने सभी को क्रिसमस की बधाइयां दी है। जहां एक ओर निजात अभियान के तहत ड्रग्स एवं नारकोटिक्स के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही की जा रही है, वहीं ग्रामीण महिलाओं द्वारा वॉल पेंटिग कर बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जा रहा है, आम जनों द्वारा प्रत्येक त्योहार में निजात अभियान का समर्थन कर इसे प्राथमिकता के आधार पर लोगो से नशे की बुरी लत से बाहर आने की अपील भी की है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!