दुर्गछत्तीसगढ

दुर्ग : कोरोना से एक और मौत, शासन-प्रशासन में मचा हड़कंप

दुर्ग न्यूज़ धमाका /// गुरुवार को कोरोना से हुई पहली मौत के बाद शासन प्रशासन में हड़कंप मच गया है। निकाय चुनाव के दौरान पिछले 22 नवंबर से अब तक एक भी कोरोना से मौत नहीं हुई थी। इससे पहले 21 नवंबर को कोरोना से एक मौत हुई थी। जिला प्रशासन का कहना है कि दुर्ग जिले में कोरोना के नए वैरिएंट ओमीक्रोन का अभी एक भी मरीज नहीं मिला है। कोविड संक्रमण रोकने के लिए उनके द्वारा पूरे उपाय किए जा रहे हैं।

जिले में कोरोना का संक्रमण रोकने के लिए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम हर घर-घर दस्तक अभियान चलाकर कोविड वैक्सीनेशन कर रही है। इसके साथ ही हाट बाजार और धान संग्रहण केंद्र में वैक्सीनेशन किया जा रहा है। कोरोना से हुई मौत को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। बाहर से आने वाले सभी लोगों पर पूरी निगरानी रखी जा रही है। विदेश से आए लोगों का कोविड टेस्ट कराने के साथ ही उन्हें होम क्वारैंटाइन किया जा रहा है। निकाय चुनाव के दौरान भी मास्क को अनिवार्य करने के साथ ही सैनिटाइजर किया जा रहा है।

दुर्ग सीएमएचओ डॉ. गंभीर सिंह ठाकुर ने बताया कि ठंड बढ़ने से लोगों में सर्दी खांसी और बुखार की समस्या अधिक देखने को मिल रही है। ऐसे में सबसे अधिक जरूरी है कि इस बीमारी को वायरल समझ कर हल्के में न लें। सबसे पहले कोविड नियमों का पालन करके खुद को सर्दी से बचाएं। यदि सर्दी खांसी व बुखार आदि के लक्षण हों तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लें और कोविड टेस्ट कराएं। इस दौरान उन्होंने कोविड वैक्सीनेशन कराने और वैक्सीनेशन करा चुके लोगों को भी कोविड नियमों का पालन करने की सलाह देते हुए सावधानी बरतने को कहा है।

जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग भले ही कोरोना संक्रमण रोकने के लिए पूरे एहतिहात बरते हों। वैक्सीनेशन को बढ़ाया हो, लेकिन उनके द्वारा कोरोना टेस्ट पर जमकर लापरवाही बरती गई है। निकाय चुनाव के पहले जहां रोजाना 2000 से अधिक टेस्ट किए जा रहे थे। वह निकाय चुनाव के दौरान महज 1300 से 1400 में सिमट गया है। इतनी कम संख्या में टेस्ट होने के बाद रोजाना 3-4 कोरोना संक्रमित मिलना जिले के लिए अच्छे संकेत नहीं है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!