मध्यप्रदेश

BREAKING: चुनाव चिह्न बांटने जा रहे नायब तहसीलदार की कार पलटी, बाल-बाल बचे, एक कर्मचारी की हालत गंभीर

अशोकनगर न्यूज़ धमाका // पंचायत चुनाव के लिए कैंडिडेट को चुनाव चिह्न आवंटित करने जा रहे अशोकनगर नायब तहसीलदार मस्तराम गुर्जर सड़क हादसे के शिकार हो गए हैं। हादसे में अशोकनगर नायब तहसीलदार मस्तराम गुर्जर बाल-बाल बच गए घटना में नायब तहसीलदार सहित तीन कर्मचारी घायल हो गए। एक कर्मचारी की हालत गंभीर है। घटना के बाद सभ घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां सभी का इलाज जारी है। नायब तहसीलदार मस्तराम गुर्जर समेत कर्मचारियों को दखने के लिए एसडीएम रवि मालवीय सहित राजस्व अमला भी अस्पताल पहुंचा है। 

दरअसल अशोकनगर नायब तहसीलदार मस्तराम गुर्जर अपने तीन कर्मचारियों के साथ कार से चुनान चिह्न आवंटित करने राजपुर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में बाइक को बचाने के चक्कर में कार सड़क से उतरकर खेत में पलट गई।

घटना में अशोकनगर नायब तहसीलदार मस्तराम गुर्जर समेत तीन कर्मचारी घायल हो गए। जिसमें से एक कर्मचारी की हालत गंभीर है। घायलों के देखने के लिए एसडीएम रवि मालवीय भी अस्पताल पहुंचे। एसडीएम ने चुनाव कार्य प्रभावित ना हो इसलिए दूसरी टीम को राजपुर रवाना किया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!