भोपाल

राजधानी में जानलेवा स्टंट: बीच सड़क पर स्टंट करते बाइक से गिरे युवक-युवती, इधर चलती बाइक में लगी आग

भोपाल न्यूज़ धमाका // मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की सड़कों पर बाइक से जानलेवा स्टंट करते वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. माता मंदिर से जवाहर चौक तक सड़क पर स्पोर्ट्स बाइक सवार युवक-युवती जानलेवा स्टंट कर रहे थे. तभी उनका संतुलन बिगड़ा और चलती बाइक से गिर गए. इस हादसे में युवक-युवती दोनों घायल हो गए हैं.

जानकारी के मुताबिक किसी कार सवार व्यक्ति ने बाइक स्टंट का वीडियो अपने कैमरे में कैद किया है. जो अब वायरल हो रहा है. वीडियो कुछ दिन पुराना है. वीडियो में दिख रहे युवक-युवती के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं पाई है.  इस तरह खतरनाक स्टंट करने वाले लोगों को इस बात का अंदाजा नहीं होता कि ऐसा करके वे कितना बड़ा जोखिम उठा रहे हैं. जरा सी चूक भी उनकी जान ले सकती है. वो ऐसा स्‍टंट कर खुद की और दूसरों की जिंदगी खतरे में डाल रहे हैं.

इधर शिवपुरी जिले के कोलारस फोरलेन हाइवे स्थित देहरदा गांव में देर रात चलती बाइक में आग लग गई. गनीमत यह रही इस हादसे में कोई भी जनहानि नहीं हुई है. जानकरी के अनुसार बाइक क्रमांक एमपी-08 एमडी 1579 का चालक शिवपुरी से गुना जा रहा था, तभी देहरदा गांव के पास अचानक चलती बाइक में आग की लपटें उठती दिखाई दी. जिसके बाद चालक बाइक को रोककर राहगीरों की मदद से आग बुझाया. जिससे एक बड़ा हादसा होने टल गया.

जानकारी के मुताबिक किसी कार सवार व्यक्ति ने बाइक स्टंट का वीडियो अपने कैमरे में कैद किया है. जो अब वायरल हो रहा है. वीडियो कुछ दिन पुराना है. वीडियो में दिख रहे युवक-युवती के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं पाई है. इस तरह खतरनाक स्टंट करने वाले लोगों को इस बात का अंदाजा नहीं होता कि ऐसा करके वे कितना बड़ा जोखिम उठा रहे हैं. जरा सी चूक भी उनकी जान ले सकती है. वो ऐसा स्‍टंट कर खुद की और दूसरों की जिंदगी खतरे में डाल रहे हैं.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!