देश

हादसा : चीन में रैंप ब्रिज गिरने से 4 की मौत, 8 घायल

बीजिंग न्यूज़ धमाका // चीन के हुबेई प्रांत के एझोउ शहर में एक रैंप पुल का हिस्सा गिरने से चार लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, हादसा शनिवार को दोपहर 3.36 बजे हुआ, जब एक एक्सप्रेस-वे पर बने रैंप ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

अधिकारियों ने कहा कि पुल पर तीन ट्रक गिर गए। सिंगल-कॉलम ब्रिज के नीचे एक कार दब गई, जिससे एक्सप्रेसवे का दोतरफा यातायात बंद हो गया। जिस समय दुर्घटना हुई उस समय बड़ी संख्या में लोग पुल पर काम कर रहे थे।

प्रारंभिक जांच से पता चला है कि 198 टन वजन का एक ओवरलोड ट्रक गिरते समय दो टुकड़ों में टूट गया, जिसके नीचे दो अन्य वाहन दब गए।

बचाव का नेतृत्व करने के लिए प्रांतीय गवर्नर और एक उप प्रांतीय गवर्नर घटनास्थल पर पहुंच गए हैं, और यातायात पुलिस अधिकारी और दमकलकर्मी आपातकालीन राहत कार्य में लगे हुए हैं। दुर्घटना के कारणों की जांच अभी जारी है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!