बिलासपुरछत्तीसगढ

स्वास्थ्य विभाग में हड़कप , सिम्स में भर्ती मरीजों के सैंपल में मिले हैजा के लक्षण

बिलासपुर न्यूज़ धमाका /// सिम्स में भर्ती मरीजों के सैंपल की जांच में हैजा के जीवाणु मिले हैं। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। नगर निगम को एहतियात बरतने और साफ पानी की सप्लाई करने कहा गया है। सिम्स में भर्ती डायरिया पीड़ित पांच मरीजों के मल में विब्रियो कोलरा बैक्टीरिया के अंश (ई-कोलाई बैक्टीरिया) मिले हैं। यह जानकारी सिम्स प्रबंधन ने शासन को दे दी है। अब तक तालापारा, तारबाहर, टिकरापारा, जरहाभाठा मिनी बस्ती, विनोबा नगर में डायरिया के करीब 300 से भी ज्यादा मरीज मिल चुके हैं। करीब 50 मरीजों को सिम्स और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम के रिकॉर्ड में डायरिया से 4 मौत ही बताई गई है। निगम प्रशासन ने पहले पानी साफ होने का दावा किया था। हालांकि बाद में इन इलाकों से दोबारा सैंपल लेकर जांच कराई गई, जिसमें 5 जगह की रिपोर्ट में दूषित पानी मिला है।डायरिया फैलने की वजह जानने के लिए पहली बार पानी का सैंपल लेकर जांच की गई। पहली रिपोर्ट में पानी साफ मिला था। तब प्रभावित क्षेत्रों से दोबारा सैंपल लेकर बैक्टीरियल जांच के लिए सिम्स के वायरोलॉजी विभाग भेजा गया। इस बार तालापारा और तारबाहर इलाकों से 21 सैंपल लेकर जांच की जा रही है। हालांकि अभी पूरी जांच रिपोर्ट नहीं आई है। कुछ जगहों के सैंपल में सामान्य डायरिया और टाइफाइड के बैक्टीरिया मिले हैं।

CMHO प्रमोद महाजन ने कहा कि तालापारा, टिकरापारा, मरीमाई, तारबाहर और विनोबा नगर से पानी के सैंपल लेकर जांच के लिए CIMS के लैब में भेजा गया था। इनमें 5 जगहों के सैंपल की जांच में दूषित पानी मिला है। 3 सैंपल की रिपोर्ट नहीं आई। दूषित पानी पीने से ही डायरिया फैलने की आशंका है।

ALSO READ : ब्रेकिंग न्यूज़ : लाखों रुपये एल्यूमिनियम सिल्ली के साथ महाराष्ट्र में 2 आरोपी गिरफ्तार

क्या है ई-कोलाई बैक्टीरिया

ई-कोलाई इश्चेरिचिया कोलाई का संक्षिप्त रूप है। यह एक तरह का बैक्टीरिया है जो मनुष्यों और पशुओं के पेट में हमेशा रहता है, इस बैक्टीरिया के ज्यादातर रूप हानिरहित हैं, लेकिन कुछ ऐसे हैं जो पेट में मरोड़ और दस्त जैसे लक्षण पैदा करते हैं। कई बार इनकी वजह से लोगों का गुर्दा काम करना बंद कर देता है और संक्रमित व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!