जोधपुरराजस्थान

जोधपुर: नाबालिगों ने किया ATM उखाड़ने का प्रयास, सायरन बजने पर भागे, पुलिस ने पकड़

जोधपुर न्यूज़ धमाका // जोधपुर के निकटवर्ती बनाड़ स्थित नांदड़ी के आईडीएफसी बैंक के एटीएम को उखाड़कर ले जाने का प्रयास आधी रात को हुआ। मगर सायरन बजने पर बैंक विजिलेंस टीम को पता लगा। पुलिस को सूचना मिलने पर वहां पहुंची और तीन चार लोगों को दस्तयाब कर लिया। इसमें तीन नाबालिग शामिल है और चौथे की उम्र का पता लगाया जा रहा है। पुलिस अब इनसे पूछताछ में जुटी है।

बनाड़ पुलिस ने बताया कि नांदड़ी में आईडीएफसी बैंक का एटीएम लगा हुआ है। यहां पर रात ढाई बजे के आस पास तीन चार लोग मुंह पर मास्क और कपड़ा बांध कर घुसे। इन लोगों ने एटीएम के कैमरों से छेड़छाड़ नहीं की और सीधे ही उसे उखाड़ने का प्रयास किया। बैंक के एटीएमों को उनकी विजिलेंस टीम से कनेक्ट किया हुआ है। जब एटीएम को उखाड़ने जैसा प्रतीत हुआ तो उसका सायरन शाखा प्रबंधक को पता लग गया। इस पर तुरंत कैमरों को विजिलेंस टीम ने अपने स्थान पर चेक किया। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। इस पर गश्त कर रही पुलिस और आलाधिकारी वहां पर पहुंचे। एटीएम में दो बदमाश घुसे हुए नजर आए और दो बाहर देखे गए। पुलिस ने इन्हें आस पास का जानकार पड़ताल करते हुए चार लोगों को दस्तयाब कर लिया।

थानाधिकारी सीताराम खोजा ने बताया कि इसमें तीन नाबालिग है। चौथे की उम्र का पता लगाया जा रहा है। पैसे निकालने आते तो कार्ड डालकर रूपए लेकर चले जाते, मगर उन्होंने एटीएम को उखाड़ने या हिलाने का प्रयास किया था। फिलहाल चार लोगों को दस्तयाब कर अब पूछताछ की जा रही है। एटीएम में कितनी रकम थी, इस बारे में अभी पता नहीं चला है। घटना को लेकर एटीएम शाखा प्रबंधक अश्विन दाधीच की तरफ से रिपोर्ट दी गई है। अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!