
जम्मू कश्मीर न्यूज़ धमाका /// बुधवार रात कुलगाम जिले के रेडवानी इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो अज्ञात आतंकवादी मारे गए हैं। कश्मीर जोन पुलिस ने कहा है कि एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने दो अज्ञात आतंकवादियों को मार गिराया है। जवानों का सर्च ऑपरेशन इलाके में अभी जारी है।
रेडवानी इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम ने इलाके को घेरकर तलाशी अभियान शुरू किया था। इसी दौरान देर रात आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी हुई।
अधिकारियों ने कहा कि सर्च ऑपरेशन उस समय मुठभेड़ में बदल गया जब छिपे हुए आतंकवादियों ने गोलियां चलाईं। जैसे ही सुरक्षाबल उस स्थान पर पहुंचे, जहां आतंकवादी छिपे हुए थे। तो उन्होंने फायरिंग कर दी।
जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई। इस दौरान सुरक्षाबलों में एनकाउंट में दो आतंकियों को ढेर कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, अभी तक मारे गए आतंकियों की पहचान नहीं हुई है। सुरक्षाबलों ने इलाके के सभी प्रवेश और निकास प्वाइंट को सील कर दिया है।
ALSO READ : बीरगांव में शराब की 53 पेटी जब्त




