रायपुरछत्तीसगढ

सरकार हड़ताली शिक्षकों पर सख्त , मांगी गैर-हाजिरों की रिपोर्ट

रायपुर न्यूज़ धमाका /// छत्तीसगढ़ आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जिला शिक्षा अधिकारियों से ऐसे शिक्षकों की जानकारी मांगी है, जो बिना अनुमति के मुख्यालय से अनुपस्थित हैं और धरना प्रदर्शन में भाग ले रहे हैं। जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय से अनुपस्थित ऐसे शिक्षकों को अवकाश स्वीकृत नहीं करने एवं उन्हें नियमानुसार कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर अनुपस्थित अवधि का अकार्य दिवस (डाइस नॉन) स्वीकृत करने की कार्यवाही कर पालन प्रतिवेदन संचालनालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

जिला शिक्षा अधिकारियों को जारी पत्र में कहा गया है कि विगत दो सत्र में कोविड-19 वायरस के प्रकोप के कारण स्कूलों में पढ़ाई बाधित रही है। स्कूल संचालन प्रारंभ होने के पश्चात् यह अपेक्षा थी कि छात्र-छात्राओं को पढ़ाई का जो नुकसान हुआ है, उसे शिक्षकों द्वारा सुचारू रूप से अध्यापन किए जाने से पूर्ति होगी परन्तु सहायक शिक्षक संवर्ग के कर्मचारी अपनी मांगों के लिए रायपुर में धरना प्रदर्शन में भाग ले रहे हैं।

ALSO READ : UP : टीचर ने छात्रा को भेजा अश्लील मैसेज,पूछा बन सकता हु बॉयफ्रेंड

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!