गरियाबंदक्राइमछत्तीसगढ

गरियाबंद : तंबाकू न देने पर अपनी बुजुर्ग पत्नी को जलती लकड़ी से पीट-पीटकर मार डाला।

गरियाबंद न्यूज़ धमाका /// मैनपुर थाना क्षेत्र के कुल्हाड़ीघाट गांव में यह संगीन अपराध हुआ है, जिसमें एक वृद्ध ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कुल्हाड़ीघाट में बीती रात एक बुजुर्ग ने अपनी पत्नी को तंबाकू न देने पर जलती हुई लकड़ी से पीट-पीटकर मार डाला। उसने बुजुर्ग पत्नी की आंखों में भी जलती हुई लकड़ी डाल दी। नशे में धुत्त बुजुर्ग के ताबड़तोड़ वार से वृद्धा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सुबह जब लाश पड़ी मिली, तब परिजनों ने ग्रामीणों को फिर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को पीएम के बाद परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया। आरोपी बुजुर्ग को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।

ALSO READ : कोंडागांव : टिफिन बम मिलने की सूचना पर हड़कंप, ब्लास्ट कर निष्क्रिय किया गया

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!