नई दिल्लीदेश

लखीमपुर खीरी हिंसा : मंत्री अजय मिश्रा के बेटे समेत सभी आरोपियों की मुश्किलें बढ़ीं

नई दिल्ली न्यूज़ धमाका /// केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा समेत सभी 14 आरोपियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अदालत ने मंगलवार को लखीमपुर खीरी हिंसा की जांच कर रही एसआईटी को केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के बेटे सहित आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी में हत्या के प्रयास का आरोप जोड़ने की अनुमति दी है। क्योंकि, स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने कहा कि लखीमपुर खीरी कांड एक “पूर्व नियोजित साजिश” थी। लखीमपुर खीरी के तिकुनिया हिंसा मामले के सभी आरोपियों को मंगलवार को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी चिंता राम की अदालत में पेश किया गया था। जहां अदालत ने 3 अक्टूबर को लखीमपुर खीरी में चार किसानों सहित आठ लोगों की मौत के संबंध में अजय मिश्रा के बेटे सहित आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी में हत्या के प्रयास का आरोप जोड़ने की इजाजत दी।

एसआईटी ने आरोपियों के खिलाफ धारा 307, 326, 302, 34, 120बी, 147, 148, 149, 3/25/30 के तहत मुकदमा चलाएगी। बता दें कि इन धाराओं में मुकदमा चलाने के लिए एसआईटी ने कोर्ट में एक अर्जी थी, जिसे स्वीकार कर लिया गया। इससे पहले इन सभी आरोपियों के खिलाफ पहले धारा 279, 338, 304ए के तहत मामला दर्ज किया गया था।

लखीमपुर के तिकुनिया में तीन अक्टूबर को किसानों ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा का विरोध किया था। इस दौरान किसानों ने उन्हें काले झंडेभी दिखाए थे। इसी दौरान एक वाहन पिछे से आता है और किसानों की भीड़ को रौंदता हुआ आगे निकल जाता है। इस घटना में चार किसानों की मौत हो गई थी। इसके बाद हिंसा भड़क उठी थी। हिंसा के दौरान एक पत्रकार समेत 4 अन्य लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा समेत 14 लोगों के खिलाफ हत्या और आपराधिक साजिश का केस दर्ज किया गया था।

ALSO READ : बाइक हुई बेकाबू , 2 की मौके पर मौत

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!