बालोदछत्तीसगढ

बालोद : सहायक शिक्षको का अनोखे ढंग से कर रहे विरोध प्रदर्शन , सेल्फी विद पोस्टर से मुख्यमंत्री भूपेश को उनका वादा याद दिला रहे

बालोद न्यूज़ धमाका /// अर्जुन्दा में सहायक शिक्षकों ने इन दिनों अनोखे ढंग से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। तत्कालीन भाजपा शासन के समय प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रमुख रहे वर्तमान में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विपक्ष में रहते हुए जो बयान दिया था उसे सहायक शिक्षकों ने अपना माध्यम बनाया हुआ है। उल्लेखनीय है कि विपक्ष में रहते हुए तत्कालीन कांग्र्रेस प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल ने बयान दिया था कि भाजपा सरकार के फैसले से वर्ग एक एवं दो को ही लाभ होगा, वर्ग तीन के साथ धोखा हुआ है।

वर्ग 3 के साथ वेतन विसंगति है, सहायक शिक्षकों के साथ धोखा हुआ है। अब कांग्रेस शासन के मुखिया बनने के तीन साल बाद भी जब सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर नहीं हुई, तो प्रदेश के सहायक शिक्षक छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के बैनर तले 11 दिसंबर से अनिश्चितकालीन आंदोलन पर हैं। इस दौरान वे तब के प्रमुख विपक्षी दल के नेता के रुप में दिए गए भूपेश बघेल के बयान का पोस्टर बनवाकर उसके साथ सेल्फी ले रहे हैं और सोशल मीडिया में पोस्ट कर रहे हैं। पोस्टर में भूपेश बघेल से अपना वादा याद करने को कहा जा रहा है।

ALSO READ : पीएम मोदी काल भैरव मंदिर में पूजा करने के बाद खिड़किया घाट पहुंचे

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!