
जबलपुर न्यूज़ धमाका // जिला अधिवक्ता संघ, जबलपुर ने कोरोना ओमिक्रोन वायरस के खतरे को गंभीरता से लेते हुए सभी वकीलों को अदालत परिसर में बिना मास्क प्रवेश न करने के सख्त निर्देश दिए हैं। जिला बार अध्यक्ष आरके सिंह सैनी व सचिव राजेश तिवारी ने वकीलों से स्वयं मास्क पहनने व दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपेक्षा की है।
इसके साथ ही सैनिटाजर व शारीरिक दूरी का पालन करने की भी अपील की गई है। उपाध्यक्ष अखिलेश चौबे, महिला उपाध्यक्ष ज्योति राय ने कहा कि नया वायरस पुराने से भी घातक है। ऐसे में लापरवाही ठीक नहीं है। यह सचिव यतेंद्र अवस्थी, कोषाध्यक्ष अजय दुबे, पुस्तकालय सचिव अमित कुमार साहू, कार्यकारिणी सदस्य दामोदर पाटकर, अर्जुन साहू, प्रदीप परसाई बाबा, शैलेंद्र यादव, आशीष पांडे, रेनुका शुकला व राजू बर्मन बैठक में शामिल रहे।




