
कोरबा न्यूज़ धमाका /// जिले में वैक्सीन डिस्ट्रीब्यूटर करने वाला ही कोरोना पॉजिटिव निकला है। जिसके बाद स्वास्थ विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।कोरबा जिले में कोरोना का टीकाकरण अभी चल रहा है। उसी के लिए वैक्सीन डिस्ट्रीब्यूट करने वाला युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली है।
साथ ही युवक की पत्नी व बच्चे भी कोरोना की चपेट में आ गये है। टेस्ट के दौरान दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। साथ ही संपर्क में आने वाले 10 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। जिसमें से 9 मरीज गांव चिर्रा के बताये जा रहे है और एक मरीज पाली में पॉजिटिव पाया गया है। जिसके बाद स्वास्थ विभाग में हड़कंप मचा गया है। सभी को इलाज के लिए कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया है सभी का इलाज जारी है।



