जांजगीरक्राइमछत्तीसगढ

युवक ने घर में घुसकर धारदार हथियार से सास-बहू की हत्या, फिर जहरीला दवा पीकर दी जान

जांजगीर न्यूज़ धमाका /// जिले के डभरा थाना क्षेत्र में सोमवार की देर रात पड़ोस में रहने वाले युवक ने सास-बहू की धारदार हथियार से हत्या कर दी। इसके बाद अपने ससुराल रायगढ़ भाग गया और वहां जहर पीकर अपनी जान दे दी। वारदात का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। हालांकि बताया जा रहा है कि आरोपी युवक को अपने पड़ोसी पर अपनी पत्नी से अवैध संबंधों को लेकर शक था। वहीं दोनों के बीच पुरानी रंजिश भी बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार खरकेना गांव निवासी 35 वर्षीय संतोषी बाई रत्नाकर और उसकी सास 70 वर्षीय गुरबारी बाई की सोमवार देर रात हत्या कर दी गई। दोनों के गले पर धारदार हथियार से वार किया गया था। वारदात की सूचना पर सुबह पुलिस मौके पर पहुंची तो संतोषी बाई का शव कमरे में और गुरबारी बाई का बरादे में पड़ा था। बताया जा रहा है कि वारदात के समय पति चिंतामणि दूसरे कमरे में बच्चों के साथ सो रहा था।

पुलिस ने जांच शुरू की तो वारदात में पड़ोसी लक्ष्मण भारद्वाज का नाम सामने आया। पुलिस उसके घर पहुंची, लेकिन वह फरार हो चुका था। उसकी तलाश शुरू की तो आरोपी लक्ष्मण के रायगढ़ के खरसिया में तेलीकोट गांव स्थित ससुराल भागने की सूचना मिली। इस पर पुलिस ने खरसिया थाने को इसकी जानकारी दी। इससे पहले कि पुलिस मौके पर पहुंचती लक्ष्मण जहरीला पदार्थ पीकर जान दे चुका था। इसके कारण हत्या की वजह सामने नहीं आई है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एसडीओपी भवानी शंकर खूंटिया -आरोपी के भागने की जानकारी पर रायगढ़ के खरसिया थाने को सूचना दी गई थी। उनकी ओर से बताया गया कि आरोपी ने खुदकुशी कर ली है। वहीं खरसिया थाने के सब इंस्पेक्टर जेपी बंजारे ने बताया कि डायल-112 को सूचना मिली थी कि लक्ष्मण ने जहर पर लिया है। पुलिस मौके पर पहुंची और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। वहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!