भिलाईक्राइमछत्तीसगढ

भिलाई : फर्जी दस्तावेज तैयार कर पार्टनर बना मालिक, एफआईआर दर्ज

भिलाई न्यूज़ धमाका /// शहर में फर्जी हस्ताक्षर कर दस्तावेज तैयार कर पेट्रोल पंप का मालिकाना हक अपना नाम करने वाले मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस ने जुर्म दर्ज किया है। शिकायत पर पुलिस ने धारा 420, 467, 468 के तहत कार्रवाई किया है। भिलाई नगर पुलिस ने बताया कि क्वाटर 80 सी प्रियदर्शनी नगर रिसाली निवासी आशीष घोष ने शिकायत किया है कि उसका हुडको भिलाई में स्थित क्लासिक फ्यूल्स में 49 प्रतिशत पार्टनरशिप उसका दोस्त शशि रंजन है।

पीड़ित की अनुपस्थिति का फायदा उठाकर सादे लेटर पेड का उपयोग कर फर्जी हस्ताक्षर किया। उसके बाद बीपीसीएल के अधिकारी के साथ मिलकर कुटरचित इकरारनामा, दस्तावेज तैयार कर क्लासिक फ्युल्स का 100 प्रतिशत मालिक बन गया। इस दौरान आशीष बेटी की शादी के लिए केरल गया हुआ था। रुपए की व्यवस्था नहीं होने से शशिरंजन नामक व्यक्ति को 2018 में पेट्रोल पंप मे पार्टनरशीप बनाया।

जिसके मुताबिक पेट्रोल पंप (क्लासिक फ्युल्स मे) हिस्सेदारी 51 प्रतिशत पीड़ित की रहेगी और शशि रंजन की 49 प्रतिशत होगा। पेट्रोल पंप (क्लासिक फ्युल्स) को पूर्ण तोर पर 1 करोड 70 लाख रुपए का एग्रीमेंट बनाया गया। आपसी सहमति से निर्णय लिया गया था कि जिस दिन भी बीपीसीएल अनुमति देगा उस दिन 49प्रतिशत पार्टनर 80 लाख रुपये देगा और 51 प्रतिशत हिस्सेदारी अगर लेने की इच्छा होगी 1 करोड़ 70 लाख रुपए में से बचा हुआ रकम जो 90 लाख बनता है। उसे चुका कर क्लासिक फ्युल्स का पूर्ण मालिक पीड़ित बन जायेंगे।

शशिरंजन ने विश्वास में लेकर कुछ पैसे चेक के माध्यम से दिया। कुछ पैसो को बैंक के माध्यम से सीधे हस्तांतरण किया। पीड़ित 6 माह के लिये केरल चला गया। केरल से भिलाई आना जाना करता था। इस दौरान शशि फोन उठाना भी बंद कर दिया। भिलाई आने पर उसकी शिकायत पुलिस में किया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!