दंतेवाडाछत्तीसगढ

दंतेवाड़ा : आश्रम के 19 बच्चों से धान कटाई कराने का मामला आया सामने, अधीक्षक पर गिरी निलंबन की गाज

दंतेवाडा न्यूज़ धमाका /// जिले के आश्रम अधीक्षक पर खुद के खेतों में आश्रम के बच्चों से धान कटाई करवाने का आरोप लगा है। जिले के धुर नक्सल प्रभावित इलाके पोटली का बालक आश्रम पालनार में शिफ्ट किया गया है। पालनार आश्रम में ही रहकर 150 बच्चे पढ़ाई करते हैं। यहां से महज 10 किमी की दूरी पर समेली गांव में जिला पंचायत सदस्य पायके मरकाम और उनके पति आश्रम अधीक्षक लिंगा राम मरकाम का खेत है। आश्रम के लगभग 19 बच्चों को खेत में काम करने के लिए भेजा गया।

अधीक्षक जिला पंचायत सदस्य का पति है। इस मामले में अब राजनीति भी गरमाने लग गई है। वहीं जब इस मामले के संबंध में अधीक्षक का बयान लेने की कोशिश की गई तो उन्होंने अधिकारी आए हुए हैं, थोड़ी देर से बात करता हूं, कह कर फोन रख दिया। फिलहाल इस मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त डॉ आनंद जी सिंह ने बताया कि मामला सामने आने के बाद अधीक्षक को निलंबित करने की कार्रवाई की जा रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!