छत्तीसगढरायपुर

रायपुर में डिवाइडर की गलत कटिंग से हो रहे हैं सड़क दुर्घटना,

रायपुर न्यूज़ धमाका // राजधानी के तेलीबांधा थाना क्षेत्र अन्य स्थानों पर डिवाइडर की गलत कटिंग से सड़क हादसे होते हैं। इसकी मुख्य वजह मरीन ड्राइव से लेकर रायपुर में मैग्नेटो माल तक डिवाइडर के बीच में बनाई गई कटिंग है, जहां से वाहन चालक क्रास करते हैं। दिन में क्रास करने से अक्सर जाम लग जाती है और रात में इस तरह वाहनों को मोड़ने पर हादसे के शिकार होते हैं। वहीं सर्विस रोड का भी यही हाल है। एक दिन पहले हुए हादसे में मुख्य बात सामने आई। तेज रफ्तार कार चालक ने दो स्कूटी सवार युवतियों को और एक बाइक चालक को टक्कर मार दिया। हादसे में कार भी डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में जिसमें पांच लोग घायल हो गए और एक युवती की मौत हो गई।

हादसा तब हुआ, जब युवतियां सर्विस रोड से मुख्य सड़क के लिए गाड़ी मोड़ रही थीं। इसी दौरान हादसा हुआ। उल्लेखनीय है कि शनिवार-रविवार को देर रात हुए हादसे के बाद नईदुनिया की टीम घटना-स्थल पर पहुंची और वहां हुए हादसे की वजह को देखा, जहां कई खामियां नजर आईं, जिन्हें फोटोग्राफर ने अपने कैमरे में कैद किया।

ये खामियां दिखीं

– तेलीबांधा चौक से वीआइपी चौक तक काफी तेज रफ्तार में वाहन निकलते हैं

– पेट्रोल पंप की तरफ से वाहन चालक रांग राइड से आते हैैं

– तेज रफ्तार की वजह से डिवाइडर से क्रास करने वाले वाहन नहीं दिखते

– बस संचालकोें ने वहीं अवैध बस स्टैैंड बना लिया है

यातायात पुलिस ने घटना स्थल का किया निरीक्षण

यातायात डीएसपी सतीश ठाकुर ने बताया कि हादसे के बाद टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद हादसे की वजह जानी। वहीं अब उसके लिए उचित व्यवस्था की जाएगी

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!