बिलासपुरक्राइमछत्तीसगढ

बिलासपुर : किराना दुकान की आड़ में नशीली दवाओं का अवैध कारोबार , शातिर महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पकड़ी गई महिला किराना दुकान की आड़ में नशीली दवाओं का अवैध कारोबार करती है। उसके गिरोह में नाबालिग लड़के व दर्जन भर युवक शामिल हैं।

बिलासपुर न्यूज़ धमाका /// जरहाभाठा मोहल्ला सुर्खियों में है। यहां नशे का ऐसा अड्‌डा चला रही थी महिला कि, एक बार को पुलिस भी चौंक गई। इन नशे के कारोबारियों के कब्जे से 514 नशीली इंजेक्शन, 71 कफ सीरप, एक हजार टैबलेट, 51 पाव देसी शराब, हुक्के का हर प्रकार सामान, चिलम, से लेकर विभिन्न तरह की जब्ती बनाई है, टीम ने तीन नाबालिग, 2 महिला समेत 9 तस्करों को गिरफ्तार किया है।

SP दीपक झा ने बताया कि सिविल लाइन क्षेत्र के जरहाभाठा मिनी बस्ती में महिला व नाबालिग लड़कों के नशीली दवाओं के कारोबार में लिप्त होने की सूचना मिली थी। इस पर रविवार को पुलिस की 31 सदस्यीय टीम बनाकर एक-एक घरों की तलाशी ली गई। जांच में पता चला कि यहां रहने वाली जुगनी बाई गिरोह की सरगना है। इस पर जरहाभाठा में सर्च ऑपरेशन चलाकर पुलिस ने महिला सरगना सहित उसके गिरोह के 10 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से नशीली दवाओं का जखीरा, कार, बाइक, स्कूटी सहित 13 लाख का सामान बरामद हुआ है।महिला किराना दुकान की आड़ में नशीली दवाओं का अवैध कारोबार करती है। उसके गिरोह में नाबालिग लड़के व दर्जन भर युवक शामिल हैं।

पुलिस ने जुगनी कुर्रे (40), गोदावरी पात्रे (38), कृष्णा टंडन(25), मनोज कोसले, बंटी गहरवार, मनोज कुमार मिरी और बाकी नाबालिगों को पकड़ कर उनसे बिक्री रकम 86200 रुपए, 4 मोबाइल, प्रतिबंधित कप सिरप मैक्स कोफ , रेक्सोजेसिक इंजेक्शन, डिस्पोवेन, एविल इंजेक्शन, 4 स्कूटी, केटीएम बाइक, इयॉन कार सहित 13 लाख रुपए का सामान जब्त किया गया है।सिविल लाइन थाना प्रभारी शनिप रात्रे ने बताया कि आरोपी जुगनी कुर्रे और गोदावरी पात्रे पहले भी नशीली दवा के मामले में पकड़ी जा चुकी हैं। जेल से छूटने के बाद वे फिर से नशे के कारोबार से जुट जाती हैं। उनके खिलाफ पूर्व के मामलों की जानकारी भी न्यायालय में पेश की जाएगी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!