पेंड्राछत्तीसगढ

गुमशुदा की तलाश करने निकले SI पर तलवार से हमला , सिर और कान पर आईं गंभीर चोटें

पेंड्रा न्यूज़ धमाका ///जिले में एक टीआई पर तलवार से हमला करने की खबर सामने आई है। टीआई एक गुमशुदा की तलाश के लिए गांव में निकले थे। इस दौरान रास्ते में एक युवक ने उन्हें गालियां देनी शुरू कर दीं और तलवार से वार कर दिया। हमले से उनके सिर और कान पर चोटें आई हैं। टीआई को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात 3 दिन पुरानी है, लेकिन पुलिस अभी तक मामले को दबाए रखी थी। अभी तक आरोपी को भी नहीं पकड़ा गया है।

जानकारी के मुताबिक, गौरेला थाने में पदस्थ SI सुजान जगत 26 नवंबर को गुमशुदा युवक के दर्ज मामले में पूछताछ और जांच के लिए बिना वर्दी के अकेले लालपुर हर्री गांव गए थे। वहां से लौटने के दौरान शाम करीब 7.30 बजे मेन रोड पर जावेद खान खड़ा था। उसे देखकर SI रुक गए। आरोप है कि जावेद ने उनकी बाइक की चाबी निकाल ली और गालियां देना शुरू कर दिया।

इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए तलवार से वार कर दिया।इस दौरान SI ने अपना बचाव किया तो तलवार उनके हाथ से लगकर सिर व कान में जा लगी और खून बहने लगा। इस पर SI ने बचाने के लिए शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के लोग व वहां से निकल रहे बाइक सवार पहुंचे। उन्होंने बीच बचाव किया तो आरोपी जावेद धमकी देता हुआ वहां से भाग निकला था। इसके बाद SI को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई और FIR दर्ज की गई है।

पुलिस इस पूरी घटना को दबाए रही। यहां तक कि ऑनलाइन FIR को भी सेंसिटिव बताकर छिपा दिया गया। मामला सामने आने के बाद भी घायल SI की फोटो उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। बताया जा रहा है कि SI कुछ समय बाद रिटायर होने वाले हैं। फिलहाल घटना के 3 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। अभी तक आरोपी के बारे में पुलिस पता नहीं लगा सकी है। थाना प्रभारी ने कहा कि आरोपी का पता कर रहे हैं

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!