Uncategorized

कोण्डागाॅव पुलिस ने आरोपी एम अभिषेक चखना ठेला में लोगों को अंग्रेजी शराब पिलाते पाये जाने से आबकारी अधिनियम के तहत किया कार्यवाही

जिला कोण्डागांव में पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी भा0पु0से0 के निर्देशन में तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कोण्डागांव कपिल चंन्द्रा के पर्वेक्षण में दिनांक 28.07.2021 को आरोपी एम.अभिषेक को उसके चखना ठेला में लोगों को अंग्रेजी शराब पिलाते पाये जाने से आबकारी अधिनियम के तहत किया गया कार्यवाही। आरोपी का जुर्म जरायम पतासाजी एवं माईनर एक्ट की कार्यवाही दौरान मुखबिर सूचना पर घटना स्थान में एम अभिषेक कनेरा रोड नाकापारा कोण्डागांव अण्डा मछली चखना का ठेला पास का घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया। जिसमें एम. अभिषेक ने अपने ठेला से अंग्रेजी शराब पीने वालों को मछली अण्डा चखना के साथ अंग्रेजी शराब बेचा करा रहा था। पुलिस को देखकर शराब पीने वाले भाग गये। एम. अभिषेक को अंग्रेजी शराब पिलाते रंगे हाथ पकड़े जिसे नाम पता पूछने पर अपना नाम एम अभिषेक पिता स्व. एम. मलैया उम्र 40 वर्ष जाति मराठी सा. डीएनके काॅलोनी कोण्डागांव थाना कोण्डागांव जिला कोण्डागांव छग का रहने वाला बताया। उसके कब्जे से एक नग फ्रन्ट लाईन कंपनी का अंग्रेजी शराब का 180 एमएल. का खुला हुआ पौवा जिसमें आधी भरी हुई व दो नग प्लास्टिक का डिस्पोजल गिलास जिसमें से अंग्रेजी शराब का गंध आ रहा था। जप्त कर आरोपी एम. अभिषेक का कृत्य धारा 36 श्ब्श् आबकारी एक्ट का पाये जाने से मौके पर आरोपी एम. अभिषेक को 28जुलाई 2021 के 20ः40 बजे गिरफ्तार कर विधिवत् कार्यवाही की गई। इस कार्यवाही में थाना कोतवाली कोण्डागांव से सहायक उप निरीक्षक दिनेश डहरिया, सउनि. लोकेश्वर नाग, प्रआर0 89 हेमु साहू, प्रआर0 90 नरेन्द्र देहरी, आर0 249 मिथलेश रजक, आर0 577 रामेश्वर भगत का विशेष योगदान रहा है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!