Uncategorized

जामकोटपारा अंग्रेजी माध्यम स्कूल में मनाया गया प्रवेश उत्सव जनप्रतिनिधियों एवं कलेक्टर ने बच्चों को वितरित की पाठ्य पुस्तकें

शासन द्वारा समस्त स्कूलों को कोरोना दिशा निर्देशों का पालन करते हुए खोले जाने के निर्णय के साथ जिले के समस्त स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में बच्चों का प्रवेश प्रारंभ हो गया है। जिसके तहत् सोमवार को जामकोटपारा में स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल में प्रवेश उत्सव मनाया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों एवं कलेक्टर द्वारा बच्चों को प्रोत्साहित करने के साथ पहली कक्षा के बच्चों को पाठ्य पुस्तकें प्रदान की गई। इस अवसर पर बच्चों एवं उनके परिजनों में अंग्रेजी माध्यम स्कूल में प्रवेश पर उत्साह देखा गया। कलेक्टर ने सभी बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षकों को बच्चों को किताबी ज्ञान के अलावा बच्चों को प्रायोगिक ज्ञान देने पर भी जोर देने को कहा। इस उत्सव में प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला मिशन समन्वयक महेन्द्र पाण्डे सहित स्कूली बच्चे, प्राचार्य, शिक्षक एवं बच्चों के परिजन उपस्थित रहे। कोण्डागांव अंग्रेजी माध्यम स्कूल में अब तक 630 बच्चों को दाखिला किया गया है। जबकि माकड़ी में 425, फरसगांव में 332, केशकाल में 380 एवं बड़ेराजपुर में 304 बच्चों ने अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में दाखिला लिया है।
मौजूद रहे ये– इस उत्सव में कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा, जनप्रतिनिधि झुमुकलाल दीवान, नेता प्रतिपक्ष नगरपालिका तरूण गोलछा, सहित पार्षद योगेन्द्र पोयाम एवं डाॅ. शिल्पा देवांगन सम्मिलित हुये।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!