मध्यप्रदेशजबलपुर

जबलपुर में एक वृद्ध महिला ने ओटीपी बताई और खाते से एक लाख 66 हजार रुपये निकाले गये

जबलपुर न्यूज़ धमाका // साइबर जालसाजों ने वृद्ध महिला से ओटीपी पूछकर उसके खाते से एक लाख 66 हजार रुपये उड़ा दिए। वृद्धा की शिकायत पर धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर गोरखपुर पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है। गोरखपुर पुलिस ने बताया कि रामनगर रामपुर निवासी कुशला मुरलीधरन 64 वर्ष 14 नवंबर को अपने घर पर थीं। सुबह करीब नौ बजे उनके मोबाइल पर फोन आया। उन्होंने बातचीत की परंतु यह नहीं समझ पाईं कि फोन करने वाला साइबर ठग है। साइबर ठग ने उन्हें बातों में उलझाया और बैंक एकाउंट से संबंधित तकनीकी गड़बड़ी के बारे में बताया। जिसे ठीक करने के लिए मोबाइल पर ओटीपी मैसेज आने की जानकारी दी। कुशला ने मोबाइल पर आई ओटीपी की जानकारी फोन करने वाले को दी, जिसके बाद उनके बैंक अकाउंट से एक लाख 66 हजार रुपये निकल गए।

दूसरे के प्लाट का सौदा कर 23 लाख हड़पे : दूसरे के प्लाट की सौदबाजी कर 23 लाख रुपये हड़पने वाली महिला समेत तीन जालसाजों के खिलाफ पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। अधारताल पुलिस ने बताया कि समता कालोनी निवासी अशोक रोहरा 56 वर्ष ने घटना की शिकायत की थी। अशोक को एक प्लाट खरीदना था, जिसके लिए उन्होंने जान पहचान के लोगों से बात की थी। इसी बीच वर्ष 2018 में पूजा सोनी, मोहम्मद शकील व मोहम्मद आरिफ ने जयप्रकाश नगर स्थित एक प्लाट उन्हें दिखाया। प्लाट देखने के बाद अशोक ने उसे खरीदने का अनुबंध कर लिया। अशोक के 23 लाख रुपये देने के बाद भी पूजा, शकील व आरिफ ने रजिस्ट्री नहीं की। संदेह होने पर अशोक ने जानकारी ली तो राजस्व रिकार्ड उक्त प्लाट किसी और के नाम पर दर्ज था। दूसरे का प्लाट दिखाकर 23 लाख रुपये हड़पने की शिकायत पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर ली है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!