भोपालमध्यप्रदेश

MP : 61 साल के बुजुर्ग ने साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगाई

भोपाल न्यूज़ धमाका /// शाहपुरा थाना क्षेत्र स्थित रोहित नगर में 61 साल के बुजुर्ग ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनकी लाश पत्नी और पड़ोसियों ने फांसी के फंदे पर लटकी देखकर पुलिस को सूचना दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, लेकिन सुसाइड नोट नहीं मिला। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि उनका पत्नी से आए दिन विवाद होता था।

पुलिस आत्महत्या की वजह दंपती में होने वाले विवाद को मान रही है। एएसआई रमेश दुबे ने बताया कि 61 साल के किशोर परिहार, मकान नंबर 166, रोहित नगर, शाहपुरा में रहते थे। उनकी दस नंबर स्थित कृष्णा मार्केट में कपड़े की दुकान थी।

करीब दो साल पहले दुकान बंद कर दी। परिवार में उनकी पत्नी इंद्रा परिहार के अलावा बड़ी बेटी और छोटा बेटा नमन परिहार है। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है और वह हैदराबाद अपने ससुराल में रहती है। बेटा नमन परिहार पुणे में प्राइवेट जॉब करता है। इसी सप्ताह उन्होंने नमन की शादी की थी। मंगलवार को घर में पूजा-पाठ करने के बाद नमन पत्नी के साथ पचमढ़ी घूमने गया था।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!