नई दिल्लीदेश

फिर उठाया बंटवारे का मुद्दा RSS प्रमुख मोहन भागवत ने , कहा : विभाजन एक योजनाबद्ध साजिश थी

नई दिल्ली न्यूज़ धमाका /// राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) ने एक बार फिर बड़ा बयान दिया और देश के बंटवारे का मुद्दा उठा दिया। 3 दिन पहले ही उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान देश के 75 साल होने के बाद भी उतनी तरक्की नहीं हुई, जितनी होनी चाहिए थी।

मोहन भागवत ने एक किताब लॉन्चिंग के दौरान कहा कि देश का बंटवारा कभी न खत्म होने वाला दर्द है। इसका समाधान तभी होगा जब यह बंटवारा खत्म हो जाएगा। ऐसे में उन्होंने एक इशारा दिया है कि हम लोगों को अपनाने के लिए तैयार हैं। भारत के बंटवारे में सबसे पहले इंसानियत की कुर्बानी दी गई। साथ ही उन्होंने विभाजन को एक योजनाबद्ध साजिश भी करार दिया। इशारों इशारों में उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा।

पुस्तक के लेखक कृष्णानंद सागर के किताब लॉन्चिंग के कार्यक्रम में शामिल होने नोएडा आए भागवत ने कहा कि विभाजन कोई राजनीतिक सवाल नहीं है, बल्कि अस्तित्व का सवाल है। भारत के बंटवारे का प्रस्ताव इसलिए स्वीकार कर लिया गया ताकि खून की नदियां न बहें, बल्कि इसके उलट तब से अब तक और खून बह चुका है।

जबकि दूसरी तरफ भागवत ने बीते दिन नोएडा में मीडिया के एडिटरों से बातचीत की थी और उससे दो दिन पहले दिल्ली के विज्ञान भवन में संत ईश्वर सम्मान 2021 कार्यक्रम के दौरान कहा था कि हमें सिर्फ नारा ही नहीं बल्कि भगवान राम के बताए रास्ते पर चलना भी चाहिए। आजकल हम जय श्री राम का जोर जोर से जाप करते हैं और इसका जाप करना चाहिए, इसमें कोई बुराई नहीं है। लेकिन हमें भी श्रीराम जैसा बनना चाहिए। लेकिन हमें लगता है कि वह भगवान थे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!