जांजगीरछत्तीसगढ

जांजगीर : ट्रेलर ने रौंदा युवक को गयी जान, परिवार वालों ने कहा- चालक से कोई शिकायत नहीं, मुआवजा भी नहीं चाहिए

जांजगीर न्यूज़ धमाका /// सड़क पर टहल रहे युवक को ट्रेलर ने रौंदा मौके पर ही युवक की जान चली गयी ,पचेरी गांव निवासी संजय पांडेय (44) पुत्र स्व. राजाराम पांडेय बम्हानीडीह में रहता था। सड़क पर टहल रहा ये युवक संजय चांपा से बिर्रा जा रहे ट्रेलर की चपेट में आ गया। हादसे में संजय की मौके पर ही मौत हो गई।

लेकिन इसके बाद ट्रेलर चालक ने भागने की कोशिश नहीं की और वहीं रुक गया। वहीं परिवार वालों ने भी ट्रेलर चालक को कुछ भी नहीं कहा बल्कि उल्टा लोगों को समझाने लगे की रास्ता जाम ना करें, मामले को हवा ना दें, हमें कोई मुआवजा भी नही चाहिए. घर वालों के इस व्यवहार की जहाँ कुछ लोग तारीफ कर रहे तो कई लोगों का माथा भी ठनक रहा।

सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। इस दौरान लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह मान ही नहीं रहे थे। करीब एक घंटे तक सड़क पर हंगामा चलता रहा। इस बीच संजय के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने हंगामा कर रहे लोगों को समझाया और जाम खोलने के लिए कहा। साथ ही उन्होंने मौके पर सबके सामने कहा कि उन्हें किसी तरह का मुआवजा नहीं चाहिए। इसके बाद लोग वहां से हटे। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर ट्रेलर ज्ब्त कर लिया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!