देश

मोदी सरकार निजी क्रिप्टोकरेंसी पर लगा सकती है बैन, शीतकालीन सत्र में पेश होगा बिल: सूत्र

जानकारी के लिए आपको बता दें पीएम नरेंद्र मोदी ने बीते दिनों सिडनी डायलॉग भाषण देते हुए दुनिया भर में क्रिप्टोकरेंसी के उपयोग के बारे में अपनी चिंताओं को बताया हैं। की पीएम मोदी ने कहा था कि सभी देशों को यह सुनिश्चित करने के लिए हाथ मिलाना चाहिए कि क्रिप्टोकरेंसी का दुरुपयोग किसी कीमत पर नहीं हो

केंद्र की मोदी सरकार आगामी शीतकालीन सत्र में क्रिप्टोकरेंसी को लेकर बिल पेश कर सकती है। सरकार की तरफ से संसद में ‘द क्रिप्टोक्यूरेंसी एंड रेगुलेशन ऑफ ऑफिशियल डिजिटल करेंसी बिल 2021’ पेश किया जाएगा। इस बिल को (आर.बी.आई ) के द्वारा जारी की जाने वाली आधिकारिक डिजिटल मुद्रा के निर्माण के लिए एक सुविधाजनक ढांचा बनाने के लिए सूचीबद्ध किया गया है।

बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) और वित्त मंत्रालय ने हाल ही के दिनों में भारत में क्रिप्टोकरेंसी के नियमन पर अपनी चिंताओं को व्यक्त किया था। वहीं पीएम मोदी ने 13 नवंबर को विशेषज्ञों के साथ क्रिप्टोकरेंसी और संबंधित वित्तीय मुद्दों को लेकर मीटिंग भी की थी।

सूत्रों के मुताबिक, कुछ को छोड़कर सभी निजी क्रिप्टोकरेंसी पर प्रतिबंधित लगाया जा सकता है। यह संसद के आगामी सत्र में पेश किए जाने वाले 26 विधेयकों में शामिल है।

सूत्रों के मुताबिक, मीटिंग आरबीआई, वित्त मंत्रालय और गृह मंत्रालय द्वारा की गई एक परामर्श प्रक्रिया के बाद आयोजित की गई थी। बता दें कि वर्तमान समय में भारत में 2 क्रिप्टो यूनिकॉर्न CoinSwitch, Kuber और CoinDCX हैं।

https://www.haribhoomi.com/news/india/modi-govt-may-ban-private-cryptocurrency-in-upcoming-bill-says-sources-mhyd-402949?infinitescroll=1
https://www.haribhoomi.com/news/india/modi-govt-may-ban-private-cryptocurrency-in-upcoming-bill-says-sources-mhyd-402949?infinitescroll=1
https://www.haribhoomi.com/news/india/modi-govt-may-ban-private-cryptocurrency-in-upcoming-bill-says-sources-mhyd-402949?infinitescroll=1

https://www.haribhoomi.com/news/india/modi-govt-may-ban-private-cryptocurrency-in-upcoming-bill-says-sources-mhyd-402949?infinitescroll=1
https://www.haribhoomi.com/news/india/modi-govt-may-ban-private-cryptocurrency-in-upcoming-bill-says-sources-mhyd-402949?utm_source=notification&utm_medium=izooto&utm_campaign=noti
https://www.haribhoomi.com/news/india/modi-govt-may-ban-private-cryptocurrency-in-upcoming-bill-says-sources-mhyd-402949

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!