रायपुरछत्तीसगढ

छत्तीसगढ़ में आज होगा फैसला डीजल पेट्रोल के दाम का- भूपेश कैबिनेट की बैठक पर रहेगी सब की नज़र

रायपुर न्यूज़ धमाका /// राज्य सरकार अब यहां पेट्रोल-डीजल की कीमतें सभी सात पड़ोसी राज्यों से कम करने के लिए वैट घटाने की तैयारी कर रही है। भूपेश कैबिनेट की सोमवार को होने वाली बैठक में पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले वैट में कमी का निर्णय लिया जा सकता है। इससे दोनों ही पेट्रोलियम प्रोडक्ट की कीमतें छत्तीसगढ़ में भी कम हो जाएंगी।

रायपुर में पेट्रोल 101.86 रुपए और डीजल 93.77 रुपए प्रति लीटर के दर से बिक रहा है। जबकि मध्य प्रदेश में यह 107.23 रुपए और बिहार में 105.90 रुपए प्रति लीटर के स्तर पर है। अन्य पड़ोसी राज्यों में पेट्रोल 95.26 रुपए से लेकर 109.96 रुपए और डीजल 86.80 रुपए से लेकर 94.61 रुपए प्रति लीटर तक है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहले ही संकेत दे चुके हैं कि सरकार प्रदेश में पेट्रोल-डीजल पर वैट घटाने पर विचार कर रही है।

वाणिज्यिक कर मंत्री टीएस सिंहदेव की ओर से विभाग ने हाल में पेट्रोल-डीजल पर वैट, कमी का असर और पड़ोसी राज्यों में रेट-वैट के तुलनात्मक आंकड़ों के साथ प्रस्ताव शासन को भेजा था। यही सोमवार के कैबिनेट में चर्चा में आएगा और वैट घटाने का फैसला होने के संकेत मिल रहे हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!