
नई दिल्ली न्यूज़ धमाका /// साल 2021 का आखिरी चंद्र ग्रहण अब अंतिम चरण में आ चुका है। भारतीय समयनुसार, दोपहर 12.48 मिनट पर शुरू हो गया। भारत में इसका असर नहीं दिख रहा है। यह चंद्र ग्रहण अपने साथ एक बेहद खास संयोग लेकर आया है। जानकारों का मानना है कि आज का आंशिक चंद्र ग्रहण 1,000 साल में सबसे लंबा आंशिक चंद्र ग्रहण माना कहा जा रहा है।
भारत में चंद्र ग्रहण 12 बजकर 57 मिनट पर शुरू हो गया है। अब अगले कुछ घंटों तक चंद्रमा पृथ्वी की छाया में छाया रहेगा। यह ग्रहण केवल आंशिक चंद्र ग्रहण है।अमेरिका के कोलोराडो में इस समय रात के 1.53 मिनट हैं। जबकि भारत में यह दिन के 2.30 मिनट होते हैं, जिसके कारण यहां चंद्र ग्रहण नहीं दिखता है।




