मध्यप्रदेश

जिला अस्पताल भिंड के मेडिकल वार्ड से नौ दिन पहले लापता हुआ था युवक, का गाैरी सरोवर में मिला शव, पड़ताल शुरू

जिला अस्पताल भिंड के मेडिकल वार्ड से नौ दिन पहले लापता युवक का शव गौरी सरोवर में उतराता मिला है। युवक बरोही गांव का रहने वाला है। उसे स्वजन ने बीती 11 नवंबर को पेट दर्द के इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां से इलाज के दौरान युवक बिना बताए लापता था। स्वजन की सूचना पर शहर कोवताली थाने ने गुमशुदगी दर्ज की थी। पुलिस ने सरोवर से शव निकलवाकर पीएम के लिए डेड हाउस भिजवा दिया है।

बरोही के हरिराज पुरा गांव निवासी 40 वर्षीय राजेश परिहार पुत्र रामदुलारे परिहार को स्वजन ने बीती 11 नवंबर को पेट दर्द के इलाज के लिए इमरजेंसी मेडिकल वार्ड में भर्ती करवाया था। इसी दिन शाम को छह बजे राजेश जिला अस्पताल से लापता हो गया। स्वजन ने पहले अपने तरीके से खोजबीन की, लेकिन देर रात तक राजेश का कोई सुराग नहीं मिला था। इसके बाद स्वजन ने शहर कोतवाली थाने जाकर गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। गली-मोहल्लों में राजेश की गुमशुदगी के पर्चे चस्पा किए गए थे। इंटरनेट मीडिया पर भी राजेश का फोटो लगाकर उसके गुमशुदा होने की सूचना दी गई। अब शुक्रवार सुबह देहात थाना पुलिस को सूचना मिली कि गौरी सरोवर में सौगात गार्डन के सामने की ओर एक युवक का शव उतराता मिला है। देहात थाना पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को सरोवर से बाहर निकलवाया। शिनाख्त कराई गई तो पहचान राजेश परिहार के तौर पर हुई। देहात थाना पुलिस ने शव को पीएम के लिए डेड हाउस भिजवा दिया है। पुलिस अब पड़ताल कर रही है कि राजेश आखिर जिला अस्पताल से अकेला बाहर निकला था या उसके साथ कोई और गया था। इसके साथ ही वह गौरी सरोवर किनारे कब पहुंचा? उसे सरोवर तक काेई लेकर पहुंचा है या राजेश स्वयं पहुंचा है? देहात थाना पुलिस का कहना है कि पड़ताल में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके मुताबिक केस दर्ज कर लिया जाएगा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!