देवभोगछत्तीसगढ

तीन घरों की छापेमारी में जब्त किया 520 कट्टा धान , जब्त धान की कीमत करीब 5 लाख रुपये

देवभोग न्यूज़ धमाका /// प्रभारी एसडीएम सूरज साहू और थाना प्रभारी विकास बघेल और नायब तहसीलदार अभिषेक अग्रवाल की सयुंक्त टीम ने सुपेबेड़ा,खोखसरा और थिरलीगुड़ा में तीन घरों में छापेमारी के दौरान डम्प किये गए 520 कट्टे धान को जब्त करते हुए उक्त कमरे को सील कर दिया हैं। जब्त किए गए धान की कीमत करीब 5 लाख 20 हजार रुपये आंका गया हैं।

थाना प्रभारी विकास बघेल ने बताया कि बीती रात एसडीएम सूरज साहू और नायब तहसीलदार के साथ वे खुद अपनी टीम को लेकर दौरे पर निकले थे। इस दौरान टीम को पता चला कि सुपेबेड़ा के सुंदर नागेश के घर में धान रखा हुआ हैं। टीम ने उक्त घर पहुँचकर संबंधित व्यक्ति के रकबे का भी मिलान किया। इस दौरान रकबा में उत्पादन किये गए धान और घर में रखे हुए धान में अंतर पाया गया। जिसके बाद कार्रवाई करते हुए 100 कट्टा धान को जब्त किया गया। इसी तरह कोखसरा में भी दीपक के घर पर 170 कट्टा धान तय रकबा से ज्यादा पाया गया। जिस पर भी कार्रवाई करते हुए धान को जब्त किया गया।

थिरलीगुड़ा में रामप्रसाद के घर भी 250 कट्टा धान धान रखा गया था। टीम ने इसे भी जब्त करते हुए धान रखे गए कमरे को सील कर दिया हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि रामप्रसाद के द्वारा सभी भाइयों के पट्टे का धान होने का दावा भी किया गया हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!