
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जैतपुरी में बाल दिवस के उपलक्ष में दो दिवसीय शानदार कार्यक्रमों का आयोजन किया गया 14 नवंबर को शाला प्रांगण में बाल मड़ई का आयोजन किया गया । विद्यार्थियों के द्वारा स्वादिष्ट व्यंजनों ,फल सब्जियों तथा अन्य सजावटी वस्तुओं की दुकानें सजाई गई। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण का केंद्र सरकार के नीति आयोग द्वारा प्रायोजित नवाचार प्रवर्तन के लिये अटल टिंकरिंग लैब का उद्घाटन। यह अपनी तरह का जिले का का पहला सर्व सुविधा युक्त लैब है।
मौजूद रहे ये – कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संतराम नेताम विधायक केशकाल एवं उपाध्यक्ष बस्तर विकास प्राधिकरण थे कार्यक्रम की अध्यक्षता देवचंद मातलाम अध्यक्ष जिला पंचायत कोंडागांव विशिष्ट अतिथि भगवती पटेल उपाध्यक्ष जिला पंचायत, शशि कुमारी चनाप अध्यक्ष जनपद पंचायत फरसगांव शिव मंडावी सदस्य जिला पंचायत विजय लागड़े जिला उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी एवं नेता प्रतिपक्ष ,सुखचंद नेताम जनपद सदस्य ,दिनेश जायसवाल हेमा देवांगन ,तरुण गोलछा ,ग्राम पंचायत जैतपुरी सरपंच फूलमती नेताम उप सरपंच कमलेश नेताम ने अपनी गरिमामई उपस्थिति दी।
प्राचार्य ने जताया गा्रम पंचायत का आभार – कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संस्था के प्राचार्य राजकुमार रामटेके ने ग्राम पंचायत जैतपुरी की सरपंच फूलमती नेताम उप सरपंच कमलेश नेताम के साथ सभी पंचों को अभार ज्ञापित किया। युवा कांग्रेस अध्यक्ष विशाल शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही । पेयजल साफ-सफाई का कार्य एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा किया गयास। बाल मेला में आयोजित फूड कार्निवल, सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहे । अटल टिकरिंग लेब का विधायक संतराम ने किया उदघाटन।

