पुलिस अधीक्षक सिदार्थ तिवारी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुलदेव शर्मा के मार्गदर्शन में कोण्डागांव जिले में 3 दिन के मे 07 चलित थाना लगाया गया। जिसमें थाना फरसगांव द्वारा 14 नवम्बर को ग्राम नवागाव़ में, थाना केशकाल द्वारा 14 नवम्बर को ग्राम अड़ेंगा में, थाना विश्रामपुरी द्वारा 13 नवम्बर को ग्राम बैजनपुरी में, थाना अनंतपुर द्वारा 15 नवम्बर को ग्राम बड़ेड़ोसोडा में, थाना मर्दापाल द्वारा 13 नवम्बर को ग्राम हसलनार में, थाना ईरागॉव द्वारा 14 नवम्बर को ग्राम कानागॉव में थाना धनोरा द्वारा 14 नवम्बर को ग्राम हॉटचपाई में चलित थाना लगाकर ग्रामिणों की समस्या सुनी गयी। चलित थानो में ग्राम सरपंच, पंच एवं कोटवार की एवं गा्रमीण उपस्थित हुए।
पुलिस को अपने बीच पाकर खुष हुये गा्रमीण – ग्रामीण पुलिस को अपने बीच पाकर काफी उत्साहित एवं खुश दिखाई दिये। ग्रामीणों ने अपने व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं को पुलिस के समक्ष रखा । गॉव वालो की कई समस्याओं का निराकरण मौके पर ही किया गया। ग्रामीणों को सायबर अपराध, ऑनलाईन फ्राड, एटीएम फ्रॉड के बारे में विस्तृत जानकारी देकर इसके बचने के उपाय भी बताये गये। समाज में होने वाले महिला संबंधी अपराध जैसे दहेज प्रताडना, दहेज मृत्यु घरेलू हिंसा, बाल विवाह, छेडछाड तथा बच्चो के ऊपर होने वाले लैंगिक अपराध, बाल मजदूरी एवं मानव तस्करी के बारे में विस्तृत चर्चा कर महिलाओं एवं बच्चों को कानून के द्वारा प्रदत उनके अधिकारो के बारे में जानकारी भी दी गई।
अपरिचितों पर ना करें भरोसा – बाहर से आये ढोंगी बाबा, जेवर गहने साफ करने वाले चक्कर में नही पडने समाईश भी दिया गया। गॉव में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित होने या अपराध घटित होने से तत्काल पुलिस को सूचित करने निर्देश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों के साथ विस्तृत चर्चा की गई एवं ग्राम रक्षा समिति के नये सदस्यो का विस्तार भी किया गया।

